कछौना\हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) की महिला जिला अध्यक्ष रेखा दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा कछौना देहात की खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा को खाली कराने के लिए उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह पहले ज्ञापन दिया था। जिसपर उपजिला अधिकारी सण्डीला के निर्देश पर शुक्रवार को कानूनगों रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने स्थल निरीक्षण किया। 

बतातें चलें विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कछौना देहात की गोल बिल्डिंग से अंत्येष्टि स्थल वाली रास्ता पर गाटा संख्या 431 का रकबा 2.2160 हेक्टेयर पर की भूमि खलिहान में दर्ज है। लगभग 25 बीघा कच्चे भूमि है। विभागीय अधिकारियों व ग्राम प्रधान के संरक्षण के चलते इस भूमि पर कछौना कस्बा के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया है। जिससे स्थानीय लोगों को अपनी तैयार फसल की कटाई के लिए दिक्कत होती है। वह छुट्टा गौवंशों के अस्थाई गौ-आश्रय स्थल पर संरक्षित गौवंशों के लिए चारा की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस समस्या के विषय में पूर्व में जागरुक लोगों ने शिकायत की परंतु विभागीय अधिकारियों ने ठंढ़े बस्ते में डाल दिया। जिसके बाद एक सप्ताह पूर्व भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) की महिला जिला अध्यक्ष रेखा दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा कछौना देहात की उक्त भूमि से अवैध कब्जा को खाली कराने के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। जिसपर उपजिला अधिकारी सण्डीला के निर्देश पर शुक्रवार को कानूनगों रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने स्थल निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान भूमि की पैमाइश की गई। अवैध रूप से कब्जा धारकों को नोटिस जारी की गई है। कानूनगों ने बताया तय समय में नोटिस का जवाब न मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाई से अवैध कब्जा धारकों में खलबली मच गई है।

इस दौरान कानूनगों रविन्द्र कुमार सिंह, राजस्व कर्मी अनूप शुक्ला, अंकुर सिंह, राहुल सिंह, सलमान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो० नसीम, शिकायत कर्ता गण भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष शिवाली सिंह, संजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post