हरदोई। संवेदना संस्था द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था के अधिवेशन में प्रज्ञा पत्रिका का विमोचन कर राम अवतार शुक्ला को सम्मानित किया गया। 

साथ ही विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं में अधिवक्ता, साहित्यकार एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया है जिसमे लीला पाठक, चित्रा मिश्रा, इन्दु शुक्ला, अलका गुप्ता, विजय लक्ष्मी सिंह, अमिता मिश्रा, मीतू आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

संस्था अध्यक्ष डा. ईश्वर चंद्र वर्मा संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले में साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था कार्य कर रही है। महामंत्री डॉ शीला पांडे ने संस्था के उद्देश्य व उनकी भावी कार्य योजना पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रज्ञा पत्रिका की प्रतियां भी सदस्यों व अतिथियों को दी गईं। कार्यक्रम में राम अवतार शुक्ला, महामंत्री डॉ शीला पांडे, लीला पाठक, चित्रा मिश्रा, इन्दु शुक्ला, अलका गुप्ता, विजय लक्ष्मी सिंह, अमिता मिश्रा, मीतू आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post