हरदोई। लोकसभा क्षेत्र की सांडी विधानसभा के अंतर्गत सुरसा मंडल के बिराहिमपुर शक्ति केंद्र  पर बूथ संख्या 167 व 168  पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। सदर सांसद जयप्रकाश ने आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण को सुना। उन्होंने के कहा कि प्रधानमंत्री के विचार सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय हैं। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत  सांसद रावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता  जनता से मिलकर उनको भाजपा की नीतियों के बारे में बताए उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि  मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ गरीब जनता को बिना किसी भ्रष्टाचार के  निर्बाध रूप से  मिल रहा है। हमे सरकार के विकास कार्यो को लेकर जन-जन तक पहुंचना है।  मन की बात कार्यक्रम के अवसर पर श्रवण पांडेय रजनीश वर्मा प्रदीप पाठक माया प्रकाश बूथ अध्यक्ष  जितेंद्र सिंह,ओम प्रकाश प्रधान  राजेश वर्मा प्रधान अमित वर्मा, संदीप सिंह  संजय  वर्मा जदुनाथ कुशवाहा राजेन्द्र सिंह आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post