हरदोई। चंद्रयान 3 मिशन (Chandrayaan Mission) को लेकर उत्तर प्रदेश में भी गजब का उत्साह है। चंद्रयान अब चंद्रमा की सतह पर उतरने को तैयार है। इस ऐतिहासिक पल के गवाह उत्तर प्रदेश में स्कूल के बच्चे भी बनेंगे। दरअसल, महानिदेश स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है। इसमें 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल और शिक्षण संस्थान में बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया है। ताकि उनके मन में देश के प्रति गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा हो।

23 अगस्त की शाम 5:27 बजे चांद पर उतरेगा। सरकार ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति के इस उत्सव का गवाह बनाने का फैसला लिया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय करन आनंद ने आदेश जारी किया है कि बुधवार की शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी परिषदीय स्कूल खोले जाए और बच्चों के साथ चांद को पाने के यादगार पल को साझा किया जाएगा। चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट (https://www.isro.gov.in/) और इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा।

अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी ने जारी आदेश में कहा है कि बुधवार को चन्द्रयान-3 के चांद पर उतरने की एक्टिविटी को बच्चों के साथ साझा करने के लिए शाम को 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सभी परिषदीय स्कूल खोले जाएंगे ताकि स्कूली बच्चे इसरो की वेबसाइट या इसरो के यूट्यूब नेशनल चैनल के माध्यम से चन्द्रयान-3 की एक्टिविटी को देख सके। आदेश में आगे कहा गया है कि वह पल भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post