हरदोई। जिले में देर रात भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसा कार के पेड़ से टकरा जाने से हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में कार में सवार पांचों लोगों को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया जहाँ रास्ते में मलिहाबाद के पास एक और युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या 2 से बढ़कर 3 हो गई जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों में एक का इलाज लखनऊ व एक का इलाज हरदोई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भाजपा नेता की मौत की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम युवा देर रात ही घटनास्थल पर पहुंच गए।

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शहजहांपुर राज्यमार्ग के चौपाल सागर के पास का है। जहां भाजपा नेता अरुण कुमार गुप्ता के साथ चार लोग कार में सवार थे की तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से पांचों घायलो को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने 2 लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया था वही एक घायल को भर्ती किया था।

लखनऊ जाते समय दो घायलों में से एक घायल ने जनपद लखनऊ के मलिहाबाद के पास दम तोड़ दिया जबकि दूसरे घायल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती घायल को परिजनों द्वारा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भयानक था कि कार के पेड़ से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए।

मृतकों में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ़ अरुण नेता निवासी महोलिया शिवपार देहात कोतवाली हरदोई, गोलू गुप्ता एवं राज सिंह का नाम शामिल है। मृतक अरुण कुमार गुप्ता भाजपा के नेता के साथ ही युवाओं में अच्छी पैठ के लिए जाना जाता था। भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल रही है जिस- जिस को जानकारी लग रही है वह पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ा चला जा रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात घटनास्थल पर युवाओं की भीड़ एकत्र हो गई। सुबह जैसे ही जानकारी लगी पूरे शहर के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post