• एक दर्जन से अधिक गोवंशीय पशु रहे घूम।विभागीय अधिकारी बैठे मौन।

हरदोई। पिहानी विकासखण्ड के भीठी नेवादा गावं में आवारा पशुओं के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। गांव निवासी किसान वीरेश, रामूसिंह, अशोकसिंह, निर्मलसिंह, नरेश, भगवानदीन, बाबीसिंह, राधेश्याम, रवि, चंद्रपाल, मदन, शारदाबक्स आदि किसानों ने बताया की गांव में एक दर्जन से अधिक गोवंशीय पशु घूम रहे हैं। जो किसानों की फसल उजाड़ रहे हैं। जब किसान इन्हें भगाने का प्रयास करते है तो आवारा पशु कई बार हिंसक हो जाते हैं।लेकिन आवारा पशुओं को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।जिले के सभी विकास खंड क्षेत्रों में आवारा पशुओं को रखने के लिए गो-आश्रय केंद्र खोले गए हैं। 

इसके बाद भी गांव के खेत खलिहान में आवारा मवेशी घूमते रहते हैं। खेतों में तैयार होने से पहले ही ये मवेशी फसल चट कर जा रहे हैं।झुंड में जाकर आवारा पशु फसल खाने के साथ ही पैर से कुचल दे रहे हैं। किसान जानवरों को खदेड़ देते है लेकिन वे फिर वापस आ जा रहे हैं। इसके अलावा खेत में किसान रात जग रहे हैं। किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए कोई तरकीब नहीं सूझ रहा है।वही किसानों ने बताया कि अब छुट्टा जानवर गाढ़ी कमाई को चट कर रहें हैं। रतजगा करने के बाद भी अपनी फसलें नहीं बच पा रही हैं।कुछ किसानों ने बांस-बल्ली, तार लगा कर फसलों की घेराबंदी भी की है। इसके बाद भी फसल बचाना कठिन हो रहा है। क्षेत्र में छुट्टा जानवर किसानों की फसलों को चट करने के साथ जानलेवा साबित हो रहे हैं। रात में फसलों की रखवाली करना जान जोखिम में डालना है। मेहनत से तैयार फसलों को जानवरों के चट करने से किसान तबाही की कगार पर पहुंच गए हैं।सुरक्षा का उपाय नहीं होने से पशु फसलों को तबाह कर रहे हैं। गो-आश्रय स्थल खुलने के बाद भी किसानों को छुट्टा मवेशियों से राहत नहीं मिल पा रही है।लेकिन विभागीय अधिकारी मौन बैठे है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post