बावन\हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल बावन का औचक निरीक्षण किया गया। गौ आश्रय स्थल पर कुल 200 गौवंश का भरण पोषण किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भूसाघर, पेयजल, पशुशेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल पर भूसाघर में पर्याप्त भूसा उपलब्ध नहीं था। इस पर ग्राम प्रधान ने बताया कि भूसा दूसरी जगह स्टोर हैे। खण्ड विकास अधिकारी एवं पशुचिकित्सा अधिकारी को पर्याप्त मात्रा में भूसा स्टोर रखवाने के निर्देश दिये गये।
गौशाला परिसर में आनन्द बायौटेक कम्पनी द्वारा बनाया जा रहा बायौगैस प्लांट अधूरा पाया गया तथा मौके पर कार्य भी बन्द पाये जाने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित कम्पनी से वार्ता कर तत्काल कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिये गये।
निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी,बावन रचना गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बावन एवं पशु चिकित्सा अधिकारी,बावन डा0 वी0पी0सिंह के साथ ही अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment