• वार्ड बार रोस्टर बनाकर फागिंग का छिडकाव सड़कों तथा गलियों में किया जायेः-सुख सागर मिश्र मधुर

हरदोई। पालिका सभागार में नगर पालिका परिषद, हरदोई अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर द्वारा नगर पालिका के अनुभागीय अधिकारियों तथा पटल सहायकों की समीक्षा बैठक की गयी। अध्यक्ष जी ने निर्देश दिये कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय से बनाकर दिये जाये किसी भी आवेदक को परेशान न किया जाये साथ किसी प्रकार का विलम्व न किया जाये। नगर पालिका के दाखिल-खारिज के प्रकरणों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर किया जाये तथा वृहद कैम्प का आयोजन कर लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जाये, नगर में लाउडस्पीकर से प्रचार कराया जाये। 

वार्डाे में मार्ग प्रकाश लाईटों को ठीक कराया जाये। नगर में हैण्डपम्प ठीक कराये जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि जो हैण्डपम्प ठीक हो वह पुनः खराब न होने पावे। पाइप लाइन की लीकेजो की मरम्मत तत्काल सुनिश्चित की जाये, वार्ड बार रोस्टर बनाकर फागिंग का छिडकाव सड़कों तथा गलियों में किया जाये एण्टीलार्वा का छिडकाव कराया जाये। नालियों की सफाई कर उसी दिन सिल्ट को उठा लिया जाये। वार्ड की नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता पर किया जाये। अनिल यादव को निर्देशित किया गया कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न की जाये। प्रथम पाली का कूड़ा 12.00 बजे तक उठ जाये तथा सायं काल का कूडा 05.00 बजे तक उठ जाये। जो शिकायते सफाई, प्रकाश तथा पेयजल से सम्बन्धित हो उन्हे ठीक कराकर सायं को अनुपालन आख्या अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को उपलब्ध करायी जाये। निर्माण कार्यों के प्रस्ताव सूचीबद्ध किये जाये तथा धन उपलब्धता के आधार पर उन पर कार्यवाही की जायेगी। नगर पालिका के पैरोकार को निर्देशित किया गया कि वादों की प्रभावी पैरवी करें तथा यह सुनिश्चित करें की सभी वादों में वदोत्तर दाखिल हो गये है यदि अदम पैरवी में वाद निस्तारित होता है तो उसमे जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी। सभी सम्मानित सदस्यों के साथ शिष्टाचार का पालन किया जाये और उन्हे पूर्ण सम्मान दिया जाये। सभी कर्मचारी निष्ठा एवं मेहनत के साथ जनता का कार्य करें यदि किसी कर्मचारी की शिकायत आती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। अध्यक्ष जी ने लेखाकार को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह की 05 तारीख को वेतन एवं पेशन का भुगतान हो जाना चाहिये। जनता से प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी गयी कि जनता के कार्य में यदि कोई शिथिलता बरती जायेगी तो उसके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा के दौरान बालेश्वर मिश्रा लेखाकार, आदित्य श्रीवास्तव प्रभारी मार्ग प्रकाश निरीक्षक कमल किशोर मिश्र जलकल लिपिक एवं सार्वजनिक निर्माण लिपिक, अनिल यादव स्वास्थ्य लिपिक, विद्याभूषण सिंह स्वास्थ्य लिपिक, संतोष यादव प्रभारी गृहकर-जलकर लिपिक, मोहित सिंह, पैरोकार लिपिक, विमलेश यादव वैक्सीनेटर जन्म-मृत्यु आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post