हरदोई। हरदोई में क्षत्रियों के उत्पीड़न को लेकर क्षत्रिय महासभा ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिसमें बानगी के तौर पर मुख्यमंत्री को संबोधित 8सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा है। पदाधिकारियों ने सदर और शाहाबाद विधानसभा में क्षत्रियों पर अत्याचार की बात कही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर उत्पीड़न नहीं रोका गया तो प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे।
क्षत्रियों के उत्पीड़न से नाराज क्षत्रिय महासभा ने सैकड़ों लोगों के साथ प्रदर्शन किया। जिसमें 8सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि सदर और शाहाबाद विधानसभा में क्षत्रियों पर अत्याचार किया जा रहा है। जिसमें बानगी के तौर पर आठ मामले ज्ञापन में शामिल किए गए है। सत्ता के इशारे पर बिना जांच किए रंजीत सिंह को तीसरी बार गुंडा एक्ट में जिला बदर किया गया है। बबलू सिंह प्रधान बलेहरा का 2017 से उत्पीड़न किया जा रहा है उन पर एक ही महिला ने दो बार दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। अशोक सिंह पप्पू पूर्व प्रधान बलेहरा पर राजनीति द्वेषवश 376 और हरिजन एक्ट की कार्यवाही की गई। रितेश सिंह सहिजना पर गुंडा एक्ट लगाकर परेशान किया जाना। विनय सिंह को षणयंत्र के तहत हरिजन एक्ट में फंसाया गया है। रनवीर सिंह पूर्व प्रधान मंझिला को काफी समय से मुकदमें दर्ज कराकर परेशान किया जा रहा है। बड़े सिंह,राजा बाबू पारा हत्याकांड के मामले में जेल में बंद है।
जिसके वाबजूद उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों का उत्पीड़न किया जाना और ना ही घर में घुसने दिए जाना तथा फसल जलाकर बंजर कर देना। मनोज सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिहानी पर फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने का भरसक प्रयास करना। इन सब मामलों से जगजाहिर है कि स्थानीय नेताओं के इशारे पर पुलिस प्रशासन क्षत्रियों को परेशान कर रहा है। अगर क्षत्रियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। फिर भी मांगे नहीं मानी गई तो प्रजातांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेंगे। पारा कांड में दर दर भटक रही प्रिया सिंह व उनके परिवार वालों ने एसपी से घर में रहने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एसपी ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में पूरे परिवार को घर भेज दिया जायेगा और सुरक्षा भी प्रदान की जायेगी।
Post a Comment