रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। कांग्रेसी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में देश पर थोपे गए आपातकाल की बरसी पर गोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए शिवभूषण ने कहा कांग्रेस पार्टी जो आज देश में लोकतंत्र के कमजोर होने का रोना रोती है इसी ढोंगी कांग्रेस पार्टी ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र का गला घोट कर आपातकाल लागू किया। साथ ही कांग्रेस ने अपनी मुगलिया सोच के कारण देश के नागरिकों पर अत्याचार की पराकाष्ठा भी पार की। जयप्रकाश नारायण के उद्घोष ' सिंहासन खाली करो कि जनता आती है' से डरी इंदिरा गांधी की संसद सदस्यता इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से समाप्त होने से पूरी तरह बौखला चुकी तत्कालीन प्रधानमंत्री ने अर्ध रात्रि में देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया। विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओं को रातों-रात गिरफ्तार कर जेल में ठूंस दिया गया अदालतों के दरवाजे बंद कर दिए गए अखबारों के दफ्तरों पर सरकारी कब्जा करा दिया गया उस समय सिर्फ कांग्रेस पार्टी एवं सरकार के गुणगान वाली खबरें ही प्रकाशित हो सकती थी।

जिन इक्का-दुक्का पत्रकारों ने विरोध किया उनको भी जेल में डाल दिया गया।आपातकाल के उस दौर को याद करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने देश के बड़े-बड़े पत्रकारों से मुखातिब होकर कहा था इंदिरा गांधी ने आपको झुकने के लिए कहा और आप रेंगने लगे। शिव भूषण ने कहा डी आई आर तथा मीसा कानून लागू कर जनता पर लगातार अत्याचार किए लाखों लोगों की जबरदस्ती नसबंदी की गई। पुलिस किसी को भी कहीं से भी उठा कर सीधा जेल में डाल देती थी जेल में तमाम तरह की यातनाएं मुगलिया सल्तनत तथा अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाती थी। अदालतों में भी इंसाफ की पुकार सुनने वाला कोई नहीं था। ऐसा पाप कर्म करने वाली कांग्रेस पार्टी का चेहरा इतना काला है कि इसके नेताओं को शीशे में उस काला चेहरा देखने की हिम्मत ही नहीं है।

कांग्रेस पार्टी का असली डीएनए ही ईस्ट इंडिया कंपनी और मुगलों का है। विडंबना यह है कि आज सबका साथ सबका विकास वाली मोदी सरकार पर तमाम तरह के सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा हम प्रतिवर्ष 25 जून को उस दौरान लगातार संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को याद करते हैं उनका अभिनंदन करते हैं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा हम आज भी उस वक्त कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों पर सिहर उठते हैं हमारा सिर इन लोकतंत्र सेनानियों के समक्ष हमेशा झुका रहेगा जिन्होंने कांग्रेसी दमन चक्र को झेला परंतु झुके नहीं। इंदिरा गांधी को सत्ता से हटाकर ही दम लिया।

इसके साथ ही जिलाध्यक्ष ने महा संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क तथा 27 जून को होने वाले मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को प्रत्येक बूथ पर सुना जाए उसकी योजना बनाने की बात की।

गोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र एवं रामअवतार शुक्ल ने भी संबोधित किया गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ने किया। प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित महामंत्री अजीत सिंह बब्बन अनुराग मिश्र मंत्री अविनाश पांडे मीना वर्मा नीतू चंद्रा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक कार्यालय मंत्री अतुल सिंह आईटी प्रमुख सौरभ सिंह गौर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता तथा किसान मोर्चा के विश्वराज अविनाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post