मुकेश सिंह पत्रकार संडीला 9695186100
संडीला। विधानसभा के अंतर्गत। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पहुंची राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा उन्होंने कहा की विपक्ष जनता का ध्यान भटका के तुष्टिकरण की राजनिति करती है इसलिए जनता ने उन्हे सत्ता से बेदखल कर दिया।देश व प्रदेश में मोदी योगी की सरकार जनता को सीधे योजनाओं का लाभ देकर रही है।केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सोमवार को भाजपा की ओर से सण्डीला विधान सभा के शाहपुर में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मिश्रिख सांसद ने अशोक रावत ने कहा की भाजपा का मूल मंत्र सेवा सुशासन और गरीब कल्याण है।
भाजपा की सरकार हर जरूरतमंद के साथ बिना भेदभाव के साथ खड़ी है।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण,उज्जला योजना ,जनधन योजना ,निशुल्क राशन वितरण,आयुष्मान भारत योजना और प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ हर अन्तिम पायदान वाले व्यक्ति को मिल रहा है।सण्डीला कस्बे मे काफी लम्बे अर्से से ओवरब्रिज की मांग थी जो स्वीकृत हो गया है।क्षेत्र के विकास केलिए तमाम कार्य कराये गये है।वही सण्डीला विधायक अलका अर्कवंशी ने कहा देश व प्रदेश की सरकार मे सड़कों का जाल बिछाया गया है।जिन गावों की सड़के छूट गई है।उनका जल्द निर्माण कार्य कराया जायेगा।
इस मौके पर पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ,किसान मोर्चा विश्वराज सिंह चौहान, विष्णु दयाल शुक्ला , संतोष अस्थाना ,सिद्धप्रताप मौर्य , प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी , अध्यक्ष पंकज अवस्थी, बबलू वर्मा परिहया, सहित मंडल अध्यक्ष व प्रधान ,बीडीसी ,भाजपा कार्यकर्ता , एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Post a Comment