पिहानी\हरदोई। एसडीएम शाहाबाद धीरेंद्र श्रीवास्तव की सूझबूझ से पिहानी कस्बे का एक बड़ा हादसा टल गया। नगर में पूर्व बसपा के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जमाल साजिद चांद के आवास के लगे बोर्ड नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने उखाड़ दिए, जबकि पूर्व चेयरमैन के मुताबिक उन्होंने यह बोर्ड अपने निजी खर्चे से बनवाए थे। बोर्ड उखाड़ने की खबर आग की तरह फैल गई। समर्थकों का हुजूम पूर्व अध्यक्ष की कोठी पर जमा होने लगा। कस्बे का माहौल बिगड़ने लगा। एसडीएम शाहाबाद को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित कर्मचारियों को दोबारा बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
![]() |
नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा उखाड़े गए पूर्व अध्यक्ष के आवास बोर्ड |
इस संबंध में नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि वह लखनऊ बैठक में गए थे। कुछ लोगों ने कर्मचारियों को गुमराह करके बोर्ड उखड़वा दिए। कर्मचारियों को दोबारा बोर्ड लगवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जब कि बोर्ड उखड़वाने के निर्देश जिला स्तर से नहीं आए हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों ने भी चेयरपर्सन के प्रति वफादारी दिखाने के लिए के कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और बिना अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह की अनुमति के ही बोर्ड उखाड़ दिए। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि सैफ सईद खान ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद की ओर से लगाए गए फ्रीजर नाम पेंट करके दोबारा चैयर पर्सन शाहीन बेगम का नाम लिखने के लिए कहा था। कर्मचारियों ने भ्रम वश पूर्व अध्यक्ष जमाल साजिद चांद के पर्सनल आवास बोर्ड उखाड़ दिए, जिन्हें दोबारा लगवाया गया। कस्बे में अमन शांति बनी रहेगी किसी भी कीमत पर माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
![]() |
बाद में उखाड़े गए आवास बोर्ड को दोबारा लगाते हुए नगर पालिका के कर्मचारी |
पूर्व अध्यक्ष जमाल साजिद चांद ने आरोप लगाया है कि कस्बे का माहौल बिगाड़ने के लिए बोर्ड उखड़वाए गए हैं। कुछ छुट भैया नेताओं व चापलूस किस्म के नगर पालिका कर्मचारियों ने यह कृत्य किया है। उन्होंने एसडीएम शाहाबाद धीरेंद्र श्रीवास्तव का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उनकी ही सूझबूझ से कस्बे का एक बड़ा हादसा टला है।
Post a Comment