हरदोई। जनपद हरदोई के विकास खण्ड भरखनी के ग्राम सुदियापुर के मूल निवासी व वर्तमान में शहर के मोहल्ला ऊँचागोक निवासी पेशे से अधिवक्ता व बार काउंसिल सवायजपुर के अध्यक्ष, कवि एवं साहित्यकार उदयराज सिंह 'उदय' के काव्य संग्रह 'धूल के फूल का विमोचन दिनांक 11 जून दिन रविवार को प्रातः 10 बजे एम.पी. मैरिज लॉन में किया जायेगा। सिंह ने बताया कि काव्स संग्रह ' धूल के फूल' की समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार वोरेश सिंह परमार द्वारा लिखी गई है। उक्त काव्य संग्रह में विभिन्न विषयों पर, विभिन्न बच्चों में रचनाएँ सम्मिलित हैं। काव्य संग्रह के विमोचन में मुख्य आतथि के रूप में पदमश्री सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ. बिया बिन्दु सिंह रहेगी। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र -प्रताप सिंह 'रान्' पूर्व सांसद एवं कवि ओमपाल सिंह निडर नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर, मित्र, हिंदी साहित्य भारती के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बाजपेई, राष्ट्रीय कवि संगम के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय प्रधान, हरदोई बार एसोसिएशन अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदौरिया, पूर्व चेयरमैन बार काउंसिल हरिशंकर सिंह, उपकारी राष्ट्र चिन्तन मिशन के अध्यक्ष महेश पाल सिंह व राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकार इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कवि सतीश शुक्ल, राज कुमार सिंह, श्याम त्रिवेदी, अजीत शुक्ल, शोभित तोमर, अजीत तोमर, दिव्यांशु शुल्ला, अभय सिंह, राज प्रकाश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, पुनील शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post