• ईओ ने कहा कि शीघ्र सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण हटाया जाएगा

नवनीत कुमार राम जी

पिहानी\हरदोई। रामलीला मैदान के निकट भू माफिया सईक पुत्र जहीर निवासी सर्कस पूरा ने करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रखा है। नगर पालिका के कर्मचारी ने बिना संपूर्ण जानकारी किए भू माफिया  सईक की अवैध निर्माण  की जलकर व  गृह कर की रसीद काटकर नगरपालिका के रजिस्टर में दर्ज कर दिया था। इस मामले को तेजतर्रार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिहानी ईओ अमित कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से जलकर व‌ गृह कर की रसीदो को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। 

अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि साईक  पुत्र जहीर ने  मोहल्ला मुरीदखानी अंतर्गत पिहानी छतैया मार्ग पर रामलीला मैदान के निकट गाटा संख्या 663मि० जो कि राजस्व अभिलेखों में रास्ता के नाम दर्ज है, पर अवैध रूप से बिना नगर पालिका की स्वीकृति के भवन / दुकान निर्माण किया गया है जिसकी रसीद भवन संख्या 434 के रूप में सईक  द्वारा गृहकर पुनरीक्षण सर्वे में पालिका कर्मी को बिना सम्पूर्ण जानकारी दिये कटवायी है।   गृहकर जमा रसीद को सईक  द्वारा अन्यत्र भी भूमि / भवन के स्वामित्व के रूप में उपयोग किया गया है।ईओ ने बताया कि पालिका गृहकर / जलकर रसीद किसी भी स्तर पर स्वामित्व का प्रमाण नही होती है। सईक  द्वारा ऐसा किया गया है। राजस्व विभाग की जांच दिनांक 18.07.2021 में आपका उपरोक्त निर्माण गाटा संख्या 663मि0 रास्ते की भूमि पर पाया गया है जो कि शासकीय भूमि है। प्रकरण का निस्तारण होने तक भवन संख्या 434 की गृहकर, जलकर की रसीद को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। उपरोक्त रसीद कहीं पर भी भूमि / भवन के स्वामित्व के रूप में मान्य नही होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post