संडीला। हरदोई-प्रेस क्लब के संरक्षक व नगर के वरिष्ठ पत्रकार वीपी सिंह का लखनऊ के निजी अस्पताल में शनिवार की रात इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताते चलें स्व. सिंह ने 80 के दशक में जिले की पत्रकारिता में अपना लोहा मनवाया था। स्पष्ट, बेबाक व निष्पक्ष लेखनी के लिए उन्हें जाना जाता था। पत्रकारिता क्षेत्र में समाज सेवा के साथ ही वह ग्राम बेगमगंज में 1988 से 1995 के बीच में ग्राम प्रधान भी रहे थे। उन्होंने स्थानीय आई आर इंटर कॉलेज में बतौर शिक्षक के रूप में भी अपने कर्तव्यों का पालन किया था। वह यहां की बार एसोसिएशन में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। स्व. सिंह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। उनका लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार की रात 9:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निज निवास पर जिले के पत्रकार, राजनीतिक हस्तियां समाजसेवी, व्यापारी सहित अन्य ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अंतिम संस्कार ग्राम बेगमगंज में उनकी बड़ी पुत्री रुमांसी सिंह ने अग्नि देखकर किया। वह अपने पीछे दो बेटियों रुमांसी सिंह, राशि सिंह व पत्नी संतोष को छोड़ गए हैं। एमएलसी अशोक अग्रवाल, चेयरमैन रईस अंसारी, पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री, कुंवर सतेंद्र सिंह, निरीक्षक शिव गोपाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

  • प्रेस क्लब पर आयोजित हुई शोक सभा

 स्थानीय प्रेस क्लब पर वरिष्ठ पत्रकार अनुराग अस्थाना की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के पत्रकारिता जगत के मसीहा को 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार केजी गुप्ता, वसीम अहमद सिद्दीकी, राजेश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री, मुईज सागरी, हरिअमोल सिंह, एसएम आकिल, अमित कुमार मौर्य, लालचंद चौरसिया, शिवाकांत तिवारी, हिमांशु गुप्ता, बुद्धसेन, मो. आरिफ, रितेश सिंह लकी, मुकेश सिंह, रामानुज यादव, तौहीद, अरविंद त्रिपाठी, गंगाराम सहित जिले भर के पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post