हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के आगामी महा संपर्क अभियान हेतु जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों तथा अभियान में लगाए गए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगामी पूरे जून माह में लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। पूर्व में जिला कार्यसमिति तथा मंडल कार्यसमिति की बैठक में उक्त अभियान की पूरी रूपरेखा तय हो चुकी है।

जिला अध्यक्ष ने बताया महा संपर्क अभियान में केंद्रीय पदाधिकारियों तथा केंद्रीय मंत्रियों सहित विभिन्न राज्यों के मंत्रियों को भी लगाया गया है सभी पदाधिकारी प्रमुख कार्यकर्ता गण इस महत्वपूर्ण अभियान में जुटकर कार्य करें पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों को निर्वहन करें। सौरभ मिश्र ने कहा केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को नीचे बूथ स्तर तक पहुंचा कर हमें नए लोगों को भी पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए श्रम से  2024 में पुनः नरेंद्र मोदी का 2019 से अधिक सीटें जीत कर प्रधानमंत्री बनना तय है।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, राम किशोर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह, संदीप सिंह, महा संपर्क अभियान के संयोजक प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह, विनोद राठौर, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, ओम वर्मा, अनुराग मिश्र, जिला मंत्री अविनाश पांडे, बागीश सिंह, अजय शुक्ला, मीना वर्मा, जय देवी राजपूत, मंगतराम अर्कवंशी, कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह आईटी प्रमुख सौरभ सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न मिश्रा मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post