पिहानी। शनिवार को आये नतीजो ने नगर लो लोगो को चौका दिया। शनिवार को घोषित नतीजो ने कई लोगो को हसाया तो कई लोगो के मुँह निराश हो कर लटक गये। घोषित नतीजों से मिली अपत्याषित जीत ने नगर वाशियो व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

सपा की पहले राउंड से बनी बढ़त आखिर तक बनी रही। मतगणना शुरू होते ही सपा की बनी बढ़त आखिर तक कायम रही। जिसका नतीजा यह रहा कि सपा की शाहीन बेगम ने 1678 वोट से जीत दर्ज की। मतगणना स्थल पर समर्थकों ने जीत की घोषणा होने से पहले ही एक दूसरे को गले मिल कर बधाई देने लगे। जीत की घोषणा होते ही सपा समर्थक एक दूसरे को रंग लगाकर, गले मिलकर बधाई देने लगे।

अव्यवस्थाओं का रहा बोलबाला  मतगणना स्थल पर शुरू से ही तमाम अव्यस्था फैली रही। लोगो को पानी कुरसी आदि चीजो के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। मीडिया सेंटर पर भी तमाम अव्यस्था फैली रही। मीडिया कर्मियों को भी सूचना के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। मीडिया कर्मियों को सूचना इकट्ठी करने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी।

Post a Comment

Previous Post Next Post