बेनीगंज/हरदोई। बीते गुरुवार शाम को  निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर में चुनाव को लेकर नगर के लोगों में सरगर्मियां तेज गई हैं। आरक्षण जारी होते ही एक बार फिर से बेनीगंज नगर में चुनावी हलचल में तेजी आ गई। गुरुवार को घोषित सूची के अनुसार पूरे जनपद में कई सीटों का बदलाव हुआ तो उसी क्रम में नगर पंचायत बेनीगंज में अनुसूचित जाति महिला के लिए सीट आरक्षित हुई है। 

कई उम्मीदवारों ने अनारक्षित सीट को लेकर कयास लगाए बैठे थे ।उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वही अनुसूचित महिला सीट आरक्षित होने से एस.सी. उम्मीदवारों में खुशी की लहर है।इस बार अध्यक्ष पद हेतु नगर पंचायत बेनीगंज महिला वर्ग को एक बार फिर से मौका मिला है। नगर के उम्मीदवारों ने लोगों के बीच जाकर रामाजौहारी करना शुरू कर दिया है।वही नगर के लोगों ने जारी हुई अधिसूचना का स्वागत किया और बताया है कि नगर अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो नगर के विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाएं।हालांकि इस आरक्षण सूची पर छह अप्रैल को शाम छह बजे तक आपत्तियां भी मांगी गई हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post