• विहिप ने ग्राम अब्दुल्ला नगर में आयोजित किया गया राम उत्सव कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के संघर्षों पर हुई विस्तृत चर्चा

नवनीत कुमार राम जी\पिहानी। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) सभी खंडों एवं प्रखंडों में भव्य रूप से रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। रविवार को ग्राम अब्दुल्ला नगर के राम उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कार्यकर्ताओं से अपने संबोधन में कहा कि 30 मार्च से छह अप्रैल तक रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसमें जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं ने  प्रयास किया। आयोजन में श्रीराम दरबार का चित्र प्रमुख रूप से लगाने को कहा गया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के संघर्षों पर विस्तृत चर्चा भी की गई। रामोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय महामंत्र 'श्रीराम जय राम जय जय राम' के जाप से हुआ। कार्यक्रम का समापन भगवान राम की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। प्रतीक राम, आदर्श राजा, आदर्श संगठक, आदर्श भाई, आदर्श पति एवं आदर्श पुत्र के गुणों का वर्णन किया गया है। इस पत्रक पर राम मंदिर मॉडल का चित्र छापा गया है। वहीं भगवान श्रीराम के आर्दशों को अपनाकर समाज में समरसता लाने की अपील की गई। वहीं गांव गांव राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने का आवाह्न किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अवध प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सभी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को समान बताया है। समाज के सभी वर्ण जब एक साथ रहते हैं, तो समरसता से हिंदू और देश मजबूत होता है। उन्होने कहा कि विहिप के पदाधिकारी गांव गांव पहुंचकर राम उत्सव कार्यकंरम आयोजित करेंगे। जिला अध्यक्ष आशीष महेश्वरी ने बताया कि भगवान श्रीराम आदर्शोकं पर हिंदूओं को चलना चाहिए। जिससे हिंदू धर्म की रक्षा हो सके। धर्मक्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखें। प्रवीण, महेंद्र, राहुल, यानी कस्बे के संजेश कुमार  आदि वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post