हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समस्त विश्व से INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023  मथुरा मे आयोजित कार्यक्रम में हरदोई से अमिता मिश्रा,मीतू (लेखिका) को विशेष व उत्कृष्ट लेखनी के लिए INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023 के लिए चयनित किया गया है। 

अमिता मिश्रा,मीतू (लेखिका)
अमिता मिश्रा'मीतू' गृह जनपद हरदोई है इनकी माता का नाम मधुबाला मिश्रा व पिता स्मृतिशेष श्रीकान्त मिश्रा है। इन्होने स्नातक(सूक्ष्म जीव विज्ञान),बी.एड,डिप्लोमा इन फ़ूड एंड न्यूट्रीशन से किया है। इनकी खास रुचि पेंटिंग,कुकिंग, प्रकृति के करीब रहना और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों वाली नई नई जगहों का भ्रमण साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं के साथ काम करना है। साथ ही इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की शिक्षिका के रूप में कार्य किया,अंतर्ध्वनि महिला विंग  सामाजिक संस्था की उपाध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष कार्य किया। साथ ही लेखन कार्य जारी रहा। कोरोना काल में कोरोना योद्धा टीम से जुड़ कर कई कार्य किया है। 
अभी विभिन्न साहित्यिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर लेखन और सामाजिक कार्य कर रही है। इसी के साथ ही दो  उपन्यास लिखे है जो पारुल(उपन्यास)और सुगंधा (उपन्यास) है जो जीवन पर आधारित बहुत ही सरल शब्दो मे अपने उपन्यास मे पिरोया है। इनको कई सम्मान से नवाजा गया है जैसे शारदेय रत्न सम्मान, साहित्य श्री सम्मान, साहित्य गौरव सम्मान, पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र सम्मान, बेटियां फाउंडेशन साहित्य सम्मान और सरस्वती सदन हरदोई द्वारा मिथिलेश कुमारी स्मृति सम्मान, आई एन ए न्यूज द्वारा महिला साहित्यकार के रूप में सम्मान मिला है। इस बार INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023 मे चयन हुआ है। 

लाइफलाइन फाउंडेशन की संस्थापक डा० रेणुका वाध्वा ने बताया की जो महिलाएं किसी भी क्षेत्र मे विशेष व उत्कृष्ट कार्य किया है उन महिलाओं को हमारी संस्था द्वारा सम्मान दिया जाता है। जिन महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रेरणा पुरस्कार 2023 चयन किया जाएगा, उन सभी महिलाओं को दिनांक-26 मार्च 2023 समय 1 से 5 बजे तक स्थान-मथुरा,उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post