हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समस्त विश्व से INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023  मथुरा मे आयोजित कार्यक्रम में हरदोई से समाजसेविका निरमा देवी का INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023 के लिए चयन किया गया है। 

निरमा देवी (संस्थापिका) कुबेर लाल जन सेवा संस्थान

सामाजिक संस्था कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी जरूरतमंद गरीब बच्चों, बुजुर्गो और गरीबों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। उनका कहना है कि हर जरूरतमंद की मदद करना संस्था का प्रमुख लक्ष्य रहता है साथ ही सभी प्रमुख त्योहारों को ज़रूरतमंदों के साथ मनाने का प्रयास संस्था करती रहती है।सामाजिक संस्था कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी को कई बार विशेष संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है इस बार INTERNATIONAL WOMEN'S INSPRATION AWARD 2023 मे चयन हुआ है। 

होली पर बच्चों के लिए पिचकारी,रंग,गुलाल व खाने की सामाग्री का वितरण 

लाइफलाइन फाउंडेशन की संस्थापक डा० रेणुका वाध्वा ने बताया की जो महिलाएं किसी भी क्षेत्र मे विशेष व उत्कृष्ट कार्य किया है उन महिलाओं को हमारी संस्था द्वारा सम्मान दिया जाता है। जिन महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रेरणा पुरस्कार 2023 चयन किया जाएगा, उन सभी महिलाओं को दिनांक-26 मार्च 2023 समय 1 से 5 बजे तक स्थान-मथुरा,उत्तर प्रदेश में सम्मानित किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post