नवनीत कुमार राम जी

  • दुल्हन को यह जानकारी द्वारचार ,जय माल के बाद भांवर के समय मिली थी कि उसके होने वाले पति के बहन की नंद  से अवैध सम्बध , गुजरात में साथ रहे हैं 2 वर्ष, जालसाजी करके दूसरी शादी कर रहा था। 
  • दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पिहानी पुलिस में दूल्हा सहित पिता चाचा को थाने में बैठाया, बुधवार की देर शाम तक हुआ सुला समझौता

पिहानी। कोतवाली पिहानी क्षेत्र के ग्राम सहादत नगर में  मितौली से आई बारात को उस समय बिना दूल्हन के वापस जाना पडा जब दुल्हन मीनाक्षी पुत्री रामलाल कश्यप निवासी सहादत नगर को यह जानकारी मिली कि दूल्हे राम जी पुत्र दिनेश कश्यप निवासी मितौली के किसी अन्य युवती से अवैध संबंध हैं। दूल्हे के पिता ओर रिश्तेदारों ने मिन्‍नत की, माफी मांगी लेकिन दुल्हन मीनाक्षी टस से मस नहीं हुई और बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई।

दुल्हन बिना  खाली हाथ वापस लौटा दूल्हा

बताया जाता है कि दुलहन मीनाक्षी को यह जानकारी  भाई के साडू बृजपाल निवासी कोटरा थाना पिहानी ने बरात वाले दिन भावर के समय दी थी कि उसके होने वाले पति रामजी कश्यप के अवैध संबंध बहन के नंद से हैं। दुल्हन  ने इस बारे में अपने परिवार वालों से भी बात की। दुल्हन से जब लोगों ने उसकी इच्‍छा जाननी चाही तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। मौके पर कन्या पक्ष के लोगों ने लडके वालों पर कानूनी कार्रवाई और शादी के खर्च की मांग की। काफी जद्दोजहद के बाद यह बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। युवती के परिवार का मानना था कि वे अपनी बेटी के निर्णय से सन्तुष्ट हैं और उन्हें इस कदम पर कोई मलाल नहीं है। बुधवार को रिश्तेदारों के बीच में सुलह - समझौता हो गया की लड़की वालों को  तिलक के ₹30000 , मोटरसाइकिल व ₹110000 बरात का खर्चा दूल्हे पक्ष के लोग देगे।

दुल्हन मीनाक्षी पक्ष  से परिवारी जन



  

Post a Comment

Previous Post Next Post