हरदोई। जिला महिला चिकित्सालय, हरदोई में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि अलका गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 14 नवजात बच्चियों व उनके माताओ को प्रशस्ति पत्र और बेबी किट देकर उत्साहित किया गया। 

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना एवं विभागीय योजनाओ के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय, संरक्षण अधिकारी पिंकी देवी, सेन्टर मैनेजर  रूबी देवी, मनोवैज्ञानिक पूजा पाल, केस वर्कर एकता चौरसिया, कम्प्यूटर आपरेटर वन्दना सिंह तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।



Post a Comment

Previous Post Next Post