नवनीत कुमार रामजी 

पिहानी मे बाजार  में पुलिस फोर्स के साथ गस्त करते राजेश द्विवेदी व एडिशनल एपी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय  -

पिहानी। त्योहारों के मद्देनजर शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों में एसपी  राजेश द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी राजेश द्विवेदी व एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय  ने शनिवार की रात को आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए शहर के संवेदनशील स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों और धर्म स्थलों के आसपास पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

इस दौरान कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी, अतिरिक्त कोतवाल पीपी सिंह ,उप निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक मोहम्मद अजीम, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र ,उप निरीक्षक कन्हैयालाल ,उप निरीक्षक रामराज अवस्थी, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी राजेश कुमार संजीव कुमार राज कपूर ओमवीर समेत कई लोग मौजूद रहे। एसपी ने सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न होने देने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने  त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post