हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा  मनोज कुमार पाण्डेय  की संस्तुति पर प्रशांत मिश्रा को एक बार फिर प्रबुद्ध सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष डा मनोज कुमार पाण्डेय का आभार व्यक्त करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि वे  पार्टी की नीतियों पर चलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। श्री मिश्रा ने सपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह बीरे यादव का भी आभार व्यक्त किया है।

उनके पुनः मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध सभा के पदाधिकारियों नें हर्ष  व्यक्त किया है। इस अवसर पर आदर्श दीपक मिश्रा, अवनिकान्त बाजपेयी, विमल मिश्रा, अमित बाजपेई देवेश मिश्रा, सोनू मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, रामनरायन मिश्रा, अतुल उपाध्याय, आलोक दीक्षित, विवेक पाण्डेय, अनुपम अग्निहोत्री, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अमितेश श्रीवास्तव आदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post