हरदोई। 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा...' के रचनाकार आज़ाद भारत के पहले कवि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक रहे पद्मश्री श्याम लाल गुप्त 'पार्षद'- की जयंती पर दोसर वैश्य सेवा समिति ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस बीच  उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समिति के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि श्याम लाल गुप्त 'पार्षद' दोसर वैश्य समाज का गौरव है। उन्होंने झंडा गान की रचना कर देश को सम्मान दिलाया जो उससे भी गौरव की बात है। वरिष्ठ सदस्य अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि श्यामलाल गुप्त 'पार्षद' एक महान लेखक,कवि,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और पत्रकार भी रहे। उनके त्याग और बलिदान को समाज हमेशा याद करेगा। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पद्मश्री राष्ट्र कवि के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए, सभी ने एक स्वर में झंडा गान भी गाया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल गुप्ता,अशोक गुप्ता,रामकुमार गुप्ता, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, आदर्श गुप्ता,सतेंद्र गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, संजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अमित गुप्ता, शुभम गुप्ता, प्रेम किशोर गुप्ता, राजेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अनुज गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनुभव गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अंकुर गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post