हरदोई। जूनियर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने ही विद्यालय की विधवा रसोईया को चपरासी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर अध्यापक ने चार साल तक किया शारीरिक शोषण,दोस्त के साथ लेटने का बनाया दबाव महिला के मना करने पर रसोईया पद से भी निकाला। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

बता दे कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की 11 साल पहले मौत हो चुकी है।उसके चार बच्चे है।जो अपने गांव मे ही रहकर बच्चो का भरण-पोषण करती थी।2018 में मझिगवां प्रधान नयागांव के जूनियर विद्यालय मे रसोईया पद पर नियुक्त किया था।वही के प्रधानाध्यापक ने महिला को चपरासी के पद पर नौकरी का झांसा देकर अपने चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा जब महिला ने लगवाने की मांग की तो अध्यापक ने अपने साथी से सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा महिला द्वारा मना करने पर अध्यापक ने खुन्नस मे उसे प्रधान वर्तमान प्रधान से मिलकर सितंबर 2022 में महिला को रसोईया पद से भी निष्कासित कर दिया।महिला फिर भी चार महीने विद्यालय जाती रही तो अध्यापक ने महिला को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गालियां दी।तब महिला ने अपनी बेटी के साथ थाने पर न्याय की गुहार लगाई लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।तब से महिला ने दर दर भटकने को मजबूर है।अब पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर अध्यापक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post