विकास मिश्रा सवायजपुर।
- प्रशासन बाढ़ राहत टीमो के साथ प्रभावित क्षेत्र में कर रहा निगरानी
सवायजपुर। शुक्रवार को क्षेत्र की रामगंगा नदी के जलस्तर में लगभग दो फिट की गिरावट देखी गयी।बाढ़ घटने के बाद रामगंगा नदी में तेज कटान की खबर मिलते ही रेस्क्यू कर लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एसडीएम व राजस्व टीम एनडीआरएफ टीम के साथ नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पहुंच गई।हालांकि वहां पहुंचने पर रेस्क्यू की कोई जरूरत न होने पर टीमें वापस लौट आयी तथा बाढ़ राहत चौकी पर तैनात कर्मियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह रामगंगा नदी के जलस्तर में लगभग दो फिट की गिरावट के बाद अर्जुनपुर बड़ा गांव में रामगंगा नदी के किनारे अर्जुनपुर के मजरों में तेजी से कटान होने की तहसील प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली। एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव आनन फानन में नायब तहसीलदार यशवंत सिंह व एनडीआरएफ टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगो को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालने के लिए अर्जुनपुर पहुंच गई।एसडीएम ने राजस्व व एनडीआरएफ टीम के साथ अर्जुनपुर के सभी बाढ़ प्रभावित मजरों का जायजा लिया तथा रेस्क्यू की जरूरत न होने पर बाढ़ राहत चौकी पर तैनात कर्मियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए।
रामगंगा नडीई में बाढ़ की स्थिति लगातार कम होने के बाद कटान की सम्भावना बढ़ जाती है।इसलिए एनडीआरएफ टीम के साथ तहसील प्रशासन ने पहुंचकर जायजा लिया तथा स्थिति सामान्य मिलने पर एनडीआरएफ टीम वापस बड़ा गांव व चाऊँपुर लौट गयी।फिलहाल बांधो व बैराजो से छोड़े गए पानी से नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका के चलते गुरुवार को एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने सवायजपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।साथ ही तहसील प्रशासन की तरफ से बाढ़ राहत टीमें पूरी तरह सक्रिय रहकर बाढ़ प्रभावित लोगो के घरों तक नाव के सहारे पहुंचकर समस्या सुनकर उन्हें दूर करने का प्रयास कर रही है।शुक्रवार को एसडीएम ने एनडीआरएफ टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार बांधो व बैराजो से छोड़े गए पानी व दो दिनों से लगातार बरसात से सवायजपुर तहसील क्षेत्र की रामगंगा,गंगा व गम्भीरी नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है फिलहाल शुक्रवार को रामगंगा नदी के जलस्तर घटने से लोगो ने राहत महसूस की है।नदियों के किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग,बिजली व पानी के साथ साथ अन्य तमाम समस्यायों से जूझने को अभी भी विवश हैं।लेकिन प्रशासन 24 घण्टे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ राहत टीमो के साथ सक्रिय रहकर इन लोगो की समस्याएं दूर करने में लगा हुआ है।रामगंगा नदी के पार बाढ़ में फंसे लोगों के घरों तक बाढ़ राहत टीमें नाव से पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल ले रही है।साथ ही उन्हें भोजन व दवाएं भी टीम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।हालांकि नदियों के जलस्तर में गिरावट देखे जाने से लोगों ने राहत महसूस की है। एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव ,नायब तहसीलदार यशवंत सिंह व राजेश कुमार सहित आठ राजस्व निरीक्षक व राजस्व लेखपाल बाढ़ राहत चौकियों पर पूरी तरह सक्रिय है।नाविक व नावों की व्यवस्थाएं भी प्रशासन की तरफ से मुकम्मल है।
खुद एसडीएम डॉक्टर अरुणिमा श्रीवास्तव व नायब तहसीलदार यशवंत सिंह व राजेश कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में काम्बिंग कर लोगो का हाल ले रहे है।एसडीएम ने बताया कि बाढ़ से किसी भी प्रकार की लोगो समस्या नही होने दी जाएगी।उन्होंने बताया कि बाढ़ से निबटने के लिए एक कम्पनी एनडीआरएफ व एक कम्पनी एसडीआरएफ की लगाई गई है।जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहकर लोगो की सहायता करेगी।उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह बाढ़ प्रभावित लोगों का ध्यान रखे हुए है।तथा पल पल की जानकारी ले रहा है।किसी भी व्यक्ति को दिक्कतें नही होने दी जाएंगी।
Post a Comment