हरदोई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन जैन को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर जिले के व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।

नगर के सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में व्यापारियों द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन का मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापार संगठन के प्रान्तीय मंत्री पवन अग्रवाल ने श्री जैन के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहने वाले व्यापारी नेता पवन जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को बहुत अधिक मजबूती प्राप्त होगी और अधिक से अधिक व्यापारियों को व्यापार संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। व्यापार संगठन के प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य कपिल देव गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज के प्रति हमेशा श्री जैन के मन में एक आदर का भाव रहता है और उनकी सोच है कि किसी भी व्यापारी का शोषण ना हो एवं व्यापारियों का सम्मान बना रहे। इनके मनोनयन से जिले के व्यापारियों में खुशी का माहौल है। जिला उपाध्यक्ष इरशाद हुसैन ने श्री जैन के मनोनयन पर व्यापारियों को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया । इस अवसर पर पंकज गुप्त, पवन अग्रवाल, कपिल गुप्ता, इरशाद हुसैन, राजीव गुप्ता, लवी गुप्ता, सतवन्त सिंह, प्रकाश गुप्ता, अशोक बसंत, सुरेन्द्र आर्य, सतनाम सिंह आशीष गुप्ता, राजेश सिंह, श्याम नाथ कटियार, पुतल्ले कश्यप, आलोक गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता,भगवान शरण गुप्ता, समक्ष जैन, रोहित गुप्ता, युसुफ हुसैन, जीतू गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post