• सकाहा के शिव संकट हरण मंदिर में शिव का करेंगे जलाभिषेक

हरदोई। 'जय-जय शिव शंकर,कांटा लगे न कंकर,कि प्याला तेरे नाम कर दिया....' की धुन पर पैदल थिरकते हुए कांवरियों का जत्था मेंहदी घाट के लिए रवाना हुआ। 56 कोस पैदल सफर तय करने वाले कांवरिए मेंहदी घाट पर स्नान करने के बाद सकाहा के शिव संकट हरण मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद सोमवार को पैदल वापस लौटेंगे।

शनिवार को लालपालपुर से 9 वीं बार कावंरियों का जत्था पैदल रवाना हुआ। विपिन सिंह उर्फ छोटू फौजी,सौरभ सिंह, पुनीत प्रजापति नैमिष शर्मा,शिवम शर्मा, बब्लू गुप्ता और शिवा के साथ सैकड़ों कांवरियों का जत्था जय-जय शिव शंकर के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते हुए पैदल रवाना हुआ। शिव भक्त मेंहदी घाट पर स्नान करने के बाद गंगा से कांवर भर कर पैदल सकाहा के लिए रवाना होंगे। जहां सोमवार को शिव का जलाभिषेक करने के बाद सोमवार की शाम को वापस रवाना होंगे। कांवरियों का जत्था तीन दिनों में 170 किलोमीटर यानी 56 कोस पैदल सफर तय करेगा। इसके लिए कांवर यात्रा समिति ने कांवरियों के लिए सारा बंदोबस्त पहले से ही कर लिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post