हरदोई। हरदोई के बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र के तेरवाकुल्ली में सिंचाई एवम् जल संसाधन मंत्रालय द्वारा गंगा नदी के किनारे पर ₹661.96 लाख की लागत से बाढ़ सुरक्षा हेतु निर्माणाधीन ड्रेजिंग कार्य का जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय विधायक ने निरीक्षण किया।
मंत्री ने मौक़े पर ग्रामीण जनों से मिलकर उनका हाल जाना और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराया।
यह बहुआयामी परियोजना कटरी में किसानों की समृद्धि व सम्पन्नता का माध्यम बनेगी। इस सिंचाई परियोजना से 6 ग्रामो की 1300 हेक्टेयर भूमि जो बाढ़ में डूब जाती थी वो अब कृषि योग्य बचीं रहेंगी जिससे लगभग 700 से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।
Post a Comment