हरदोई। पुलिस विभाग में शिकायतों के निस्तारण हमेशा सुस्ती देखी जाती थी। अक्सर फरियादी कार्यालय आकर थक जाते थे। लेकिन उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं होता था। लेकिन अब शिकायत निस्तारण में तेजी के साथ कार्रवाई की जा रही है। मौजूदा समय में पुलिस विभाग ने 24 घण्टे में कुल 46 विवेचनाओं का निस्तारण किया है। 

जो इस प्रकार है- 

  • कोतवाली शहर पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के 03 शातिर अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को 45 किलो ग्राम गांजा (कीमत करीब 6 लाख 75 हजार रुपये) व 02 मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार। 
  • थाना पाली पुलिस द्वारा 03 हिस्ट्रीशीटरों को अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना पिहानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 344/23 धारा 10 यूपी गुंडा नियंत्रण अधिo से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 275/23 धारा 498ए/304बी भादवि0 व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना लोनार पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 236/23 धारा 323/504/506/324/325/304 भादवि0 से संबंधित एक अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • मिशन शक्ति के तहत थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 258/23 धारा 294 भादवि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 ली0 अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना टड़ियावां पुलिस द्वारा 06 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 30 ली0 अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना अरवल पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ली0 अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 ली0 अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी।
  • थाना अतरौली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ली0 अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • थाना पिहानी पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ली0 अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 ली0 अवैध शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी। 
  • यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्यवाही करते हुए 158 वाहनों का चालान कर 2,28,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 
  • 24 घण्टे के अन्दर विभिन्न धाराओं में कुल 62 अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गये। विगत 24 घण्टे में कुल 46 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। 

मीडिया सेल हरदोई।

Post a Comment

Previous Post Next Post