पिहानी\हरदोई। कस्बे के भाजपा पार्टी कार्यालय पर गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश पत्रकारों से रूबरू हुए। विधायक श्याम प्रकाश ने प्रेस वार्ता में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर  केंद्र की एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और  मोदी सरकार के 9 साल को सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के वर्ष बताते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। मोदी सरकार के 9 वर्ष सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष रहे हैं। देश विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं। विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा कि कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 का लक्ष्य हासिल करने की जिम्मेदारियां दी गईं हैं। भाजपा सरकार अपने सफल 9 वर्ष के कार्यकाल में जनहित के लिए योजना बनाकर क्षेत्र, गांव, जिला, देश प्रदेश का विकास करने का काम किया है। जिससे हर वर्ग को सरकार की योजना का लाभ मिला है। 

उन्होंने कहा कि खाद व बीज के लिए पैसा जुटाना किसानों के लिए मुश्किल होता था। आज किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में ₹6 हजार  रूपए प्रति वर्ष देकर भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया है। विधायक ने पत्रकारों से कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों के रसोई तक गैस सिलेंडर पहुंचा कर उन्हें रोटी बनाने की व्यवस्था के लिए ईंधन देने का काम किया है। निश्शुल्क अन्न योजना देकर गरीबों को रोटी पहुंचाने का काम कर जनता का आशीर्वाद लेने का काम किया है। विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा विधायक प्रतिनिधि विपिन मिश्रा, गुड्डू सिंह आशा, सभासद पति व भाजपा नेता अशोक कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, रामदास कटियार ,नीरज सिंह अवधेश रस्तोगी, बृजेश गुप्ता समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

  • मोदी सरकार में गरीब व्यक्ति का जीवनस्तर उठा- विधायक श्याम प्रकाश 

मोदी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है।  यह वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। देश ने पहली बार ग्रामीण व शहरी भारत का समानांतर विकास देखा है।

  • विधायक श्याम प्रकाश ने अर्थव्यवस्था को बताया दुनिया के लिए आदर्श

जहां कई विकसित देश अभी तक कोरोना महामारी के प्रभाव से नहीं उभर पाए, वहीं नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आदर्श बनी है। आधुनिकता व सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर मोदी जी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित भाव से कार्यरत हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post