• टड़ियावां थाने के बलेहरा गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस

हरदोई। ससुराल आए दामाद का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी वजह क्या रही ? इसका पता नहीं चल सका है।

बताया गया है कि टड़ियावां थाने के बलेहरा गांव में बेहटा गोकुल थाने के रामापुर रहोलिया निवासी धर्मपाल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह की ससुराल थी। पंकज सिंह अपनी ससुराल आया हुआ था। बात शुक्रवार की सुबह की है, पंकज का शव वहीं बलेहरा में फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। पंकज के ससुराल वाले बता नहीं रहें हैं कि वह ससुराल किस वजह से आया था ? इस बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post