शाहाबाद\हरदोई। उस्मान शाह दादा मियां की दरगाह के अंदर मज़ार पर चढ़ाई जाने वाली चादर से युवक का शव फांसी पर लटका हुआ देखे जाने से वहां हड़कंप मच गया। शाहबाद कोतवाली इनायतपुर के इस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। युवक ने दरगाह के अंदर ऐसा क्यों किया ? लोग इसी पर बहस कर रहें हैं।
बात शनिवार की सुबह की है। शाहाबाद कोतवाली के इनायतपुर में गांव के बाहर उस्मान शाह दादा मियां की दरगाह है। वहां के ख़ादिम जब वहां पहुंचे तो दरगाह का दरवाज़ा बंद था। उन्होंने अंदर झांक कर देखा तो वहां एक युवक मज़ार पर चढ़ाई जाने वाली चादर से बंधा हुआ लटकता दिखाई दिया। इस पर उन्होंने इस बारे में गांव के प्रधान को बताया। प्रधान की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने दरगाह का दरवाज़ा खोला तो वहां उसी गांव का 27 वर्षीय सोनू पुत्र हंसराम का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस शव को उतार कर उसे अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में बताया गया है कि सोनू खेती-किसानी करता था। उसने ऐसा क्यों किया? लोग इसी पर बहस कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी हर पहलू से जांच-पड़ताल कर रही है। सोनू के परिवार में उसकी पत्नी व दो बच्चे हैं।
Post a Comment