हरदोई। सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य हरदोई पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़े और दलितों के हक को मारा है। हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर कहा कि देश संविधान से चलता है और चलेगा।

हरदोई पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़े और दलितों का हक मारने का काम कर रही है। अभी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद आए जिसमें पिछड़े के हक को मारा गया है। भारत धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी पंथनिरपेक्ष देश है जोकि संविधान से चलेगा। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बाबाओं पर मुखर दिखे। उन्होंने कहा कि बाबा हमारा सिर काटने पर करोड़ों का इनाम देने की बात करते है, यह पाखंड और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे है। ऐसे लोगों से सजग रहने की जरूरत है। हम उन्हीं के लिए कहते है कि यह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा कि भगवान राम, रामचरितमानस व रामराज्य से कोई आपत्ति नहीं है। 

तुलसीदास से आपत्ति है जिन्होंने दलितों को रामायण में सूद्र कहा है, जबकि भगवान राम ने सबरी के झूठे बेर खाए थे। ये देश सभी धर्मों से मिलकर बना है, भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई -भाई है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू राष्ट्र की बात करने पर उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा। अब कोई राजा रानी का देश नहीं है, लोकतंत्र में राजा वोट से चुना जाता है। देश की जनता जिसे चुनेगी वहीं जनता की सेवा करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post