हरदोई। लोकतंत्र में हर वोट की अपनी अहमियत होती है। एक वोट प्रत्याशी की किस्मत का फैसला करता है।वहीं महिला मतदाता व बड़ी संख्या में युवा मतदाता वोटिंग कर बनाएंगे नगर की सरकार। नगर निकाय चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों ने मतदाताओं से डोर टू डोर सम्पर्क शुरू कर दिया है। जनपद में 4,26,658 मतदाताओं के पास मतदान कर नगर की सरकार बनाने का मौका है। इसमें से 2,03,736 महिला मतदाता व बड़ी संख्या में युवा मतदाता चुनाव नतीजों की नई इबारत लिखने को मतदान करेंगे।

महिला मतदाता व बड़ी संख्या में युवा मतदाता वोटिंग कर बनाएंगे नगर की सरकार

  • सर्वाधिक 1,08,615 मतदाता हरदोई नगर पालिका क्षेत्र में हैं, 
  • शाहाबाद में 426658 मतदाता वोटिंग कर बनाएंगे नगर की सरकार। 
  • 2,03,736 महिला मतदाताओं की रहेगी अहम भागीदारी
  • 87,958 मतदाता, संडीला में
  • 56,220, बिलग्राम में
  • 24,832, मल्लावां में
  • 30646, सांडी में 21462, पिहानी में 29678 मतदाता हैं।

वहीं माधौगंज नगर पंचायत में 9455, कुरसठ में 4974, कछौना पतसेनी में 13,040, बेनीगंज में 9150, गोपामऊ में 12, 256, पाली नगर पंचायत में 18, 372 मतदाताओं के पास मतदान कर अपने मन की सरकार बनाने का मौका है। उधर, जिला प्रशासन ने वाहनों का इन्तजाम कर लिया है। राजकीय इण्टर कॉलेज मैदान पर वाहनों को खड़ा कराया है। यहां दिन भर बेरीकेटिंग की जाती रही। यहीं से पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए ड्यूटी देकर रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि 13 नगर पालिका व नगर पंचायतों में कुल 532 मतदेय स्थल हैं। इसमें 20 जोन व 50 सेक्टर बनाए हैं। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। तहसील स्तर पर एडीएम व सीडीओ स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post