• पिहानी का निकाय चुनाव व्यक्तिगत व्यवहार का चुनाव है , पार्टी बेस पर विशेष फर्क नहीं पड़ता

नवनीत कुमार राम जी\पिहानी। नगर पालिका परिषद पिहानी मे बसपा से निवर्तमान चेयरमैन जमाल साजिद चांद व सपा के टिकट पर मरहूम पूर्व चेयरमैन डॉक्टर सईद की पत्नी शहीन बेगम जबरदस्त टक्कर में है।  हालांकि भाजपा के प्रदीप अवस्थी  भी भरपूर मेहनत कर अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। सर्वे के मुताबिक हार जीत मे वोट का अंतराल बहुत कम होगा। नगर पालिका परिषद पिहानी का चुनाव बसपा या फिर सपा के हाथों आएगा। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने वोटरों की आवभगत में लगे हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी तो केवल अपनी खानापूर्ति कर रहे हैं। पिहानी नगर पालिका के 25 वार्ड कुल वोट 29678 जिनमें पुरुष 15556  व महिला 14122 वोटर है। दिल्ली में काम कर रहे पिहानी के मजदूरों को प्रत्याशी बुलाते हैं। तब जाकर 65 से 70 परसेंट तक वोटिंग हो पाती है। इस वर्ष उम्मीद है कि 80% तक मतदान किया जाएगा। 

  • बीजेपी की प्रतिष्ठा सबसे ज्यादा दांव पर 

नगर निकाय चुनाव में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा बीजेपी की दांव पर लगी है। बीजेपी नगर निकाय चुनाव में अभी तक बेहतर प्रदर्शन नही कर सकी है। भाजपा की नगर इकाई कमेटी पुरजोर मेहनत कर रही है।सरकार में रहते हुए उस पर बड़ा दबाव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post