हरदोई। पिहानी नगरपालिका परिषद के काले कारनामे, एक तरफ करोड़ों की अवैध निर्माण को लेकर नगर पालिका देती है नोटिस, दूसरी तरफ चंद रुपयों के लालच में पालिका कर्मी हाउस टैक्स व जलकर की रसीद काट देते हैं। उच्चाधिकारियों की जांच की लपेट में नगरपालिका के कुछ कर्मचारी फंसने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार पिहानी के सईक  पुत्र जहीर ने रामलीला मैदान के निकट करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रखा है। एक तरफ नगर पालिका परिषद पिहानी सरकारी भूमि पर अबैध निर्माण करने के नोटिस जारी करती है। लेखपाल भी नगर पालिका में सईक  की भूमि अभिलेखों में न दर्ज होने की रिपोर्ट प्रस्तुत करता है। अब यहीं पर देखिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की दोहरी चाल। एक तरफ सरकारी भूमि की नोटिस जारी की जाती है। 

दूसरी तरफ हाउस टैक्स व जलकर की रसीद काटी जा रही है। नगर पालिका परिषद पिहानी करोड़ों की जमीन का सौदा कर चुकी है। हाउस टैक्स व जलकर से मिलने वाले सौ दो सौ रुपए मे  पालिका  आमदनी बढ़ाना चाह रही है।। यह बात समझ से परे है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भोली भाली जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। बहुत ही सोचनीय व चिंतनीय विषय है कि आखिर किस के दबाव में नगर पालिका कर्मचारियों ने  यह खेल खेला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post