अतुल कपूर (स्टेट हेड)

विशेष लेख। 5 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण मकर मिथुन व सिंह राशि के लोगों के लिए विशेष फलदायक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल नहीं होगा। बुद्ध पूर्णिमा का चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 45 मिनट पर लग जाएगा और यह देर रात 01:00 बजे खत्म होगा।  साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ देने वाला है।  

  • मकर मकर राशि वालों के लिए शुभ 

चंद्र ग्रहण मकर राशि वालों के लिए शुभ है। धन और संपत्ति में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है। इस समय वे अपने लिए कोई नई गाड़ी या नया मकान खरीद सकते हैं। यदि वे नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उनके लिए समय अच्छा है।

  •  मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का होगा सकारात्मक प्रभाव

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के भाग्य को चमकाने वाला साबित हो सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि का लाभ मिल सकता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को व्यापार में लाभ कमाने का अवसर मिलेगा।

  • सिंह राशि वालों की तो बल्ले-बल्ले

चंद्र ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए खास तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला माना जा रहा है। यदि सिंह राशि के लोग कोई नई योजना को प्रारंभ करना चाहते हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होगी।  इस समय में पूजा पाठ और आध्यात्म में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी रहेगी।

य​दि प्रॉपर्टी या कोई अन्य मामले में कोर्ट केस चल रहा है तो राहत मिल सकती है। हो सकता है कि फैसला आपके पक्ष में हो, हालांकि वाद विवाद से बचकर रहें। जो लोग सरकारी नौकरी या अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे और मेहनत करें। सफलता उनकी राह देख रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post