हरदोई। अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (कि0) ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आज राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर मे बाल खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव मे लूड़ों, कैरम, बैड मिंटन खो-खो, पेंटिगं व 100 मीटर दौड़ तथा ऊंची कूद आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

जिसमें संस्था के किशोरों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा प्रतिभागी किशोरों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह के निर्देशन मे किया गया। इस अवसर पर विधि सह-परिवीक्षा अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड राजाराम, सदस्य बाल कल्याण समिति अनुराग पाठक, प्रभारी अधीक्षक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव तथा  रमाकान्त मिश्रा उपस्थित रहें।



Post a Comment

Previous Post Next Post