...........पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व प्रधान पर फर्जी शारीरिक शोषण का आरोप, महिला के पति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई गुहार, कहा- नौकरी के लालच में संभ्रांत लोगों को फंसाने का कर रही कार्य । 

हरदोई। पिहानी इलाके में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व प्रधान पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में एक नया मोड़ आया है। जिसमें महिला के पति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी पर फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और प्रधान के उसकी मदद करने से महिला नाराज है। जिसको नौकरी का लालच देकर क्षेत्र के राजनीतिक आकाओं ने उससे यह करवाया है। 

पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रामू सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है। उसने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व प्रधान से उसने कभी भी अपनी पत्नी को नहीं मिलवाया। ना ही उसने कभी फैक्ट्री में नौकरी करने के लिए भेजा और ना ही संभ्रांत लोगों ने कभी उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि उसकी शादी के 6माह तक पत्नी ठीक ठाक रही। जिसके बाद उसने घर वालों को परेशान करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही पति और घरवालों पर जहानीखेड़ा चौकी में फर्जी दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह और पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ नन्हे सिंह ने मदद की थी। जिससे नाराज होकर पत्नी ने स्थानीय राजनीतिक आकाओं से मिलकर फर्जी शारीरिक शोषण का प्रार्थना पत्र दिया है। जोकि सरासर झूठ और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा है। पति ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post