हरदोई। विश्व हिन्दू परिषद की श्री रामनवमी शोभा यात्रा शाहाबाद नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। जगह जगह विश्व हिंदू परिषद शोभायात्रा का मिठाई और फल खिलाकर फूल माला पहनाकर जोश के साथ स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद  के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, प्रांत प्रमुख विजेंद्र सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांत उपाध्यक्ष  हर्षवर्धन जी ने कहा हम उन विचारों के साथ है जो हमारे हिंदुत्व के विचारों के साथ हैं। हम इन सभी भाइयों का बहुत-बहुत स्वागत करते हैं और हमें आशा है ऐसे ही हमारे धर्म और हमारे भाइयों के साथ मिलकर चलेंगे। विश्व हिंदू परिषद कभी भी किसी धर्म का अपमान नहीं करता किंतु हमारे धर्म का भी सम्मान करना आवश्यक है।

शोभायात्रा रामवाटिका मैदान चौक शाहाबाद से शुरु होकर सर्राफा बाजार, सदर बाज़ार, बड़ी बाज़ार, सिनेमा चौराहा, बस स्टैण्ड, महुआ टोला, सरदार गंज हो कर वापस राम वाटिका मैदान में जा कर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा को लेकर पूरा नगर गेरुआ रंग के ध्वजा से पट गया। विश्व हिंदू परिषद के श्यामजी गुप्ता ने कहा  कि इस शोभा यात्रा को लेकर लोगों में बहुत उत्साह रहा।चारों तरफ गेरुआ झंडे लगाए गए।विशेषकर युवाओं में इस शोभा यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शोभायात्रा में अनुराग द्विवेदी अन्नू संस्थापक अध्यक्ष विश्व हिंदू संघ अवनीश द्विवेदी, अशोक कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह,  रवि त्रिवेदी, सोमेंद्र सिंह कमलेश देवी, सुनील गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अनिल लाहौरी, योगेंद्र गुप्ता, पुनीत कनौजिया, शिवम सिंह, अमित विश्वकर्मा, सोनपाल वर्मा, अमित विश्वकर्मा सनी गेहर शोभित श्रीवास्तव अंकुर सिंह मनीष कुमार, रीतेश श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post