नवनीत कुमार राम जी

पिहानी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कस्बे के मोहल्ला मीर सराय मिश्राना समेत अन्य जगहों पर  बैठ कर कर नगर निकाय के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ सुनीता अर्कवंशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि  निकाय चुनाव में सुभासपा की बड़ी भूमिका में है।  निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती से लड़कर नगर निकाय में अपने दम पर जीत दर्ज करेगी।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को कार्यकर्ताओं को जहां निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया, वहीं, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी बूथवार अपना संगठन खड़ा करने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्तां में जोश भरते हुए कहा कि बसपा और कांग्रेस तो अब खत्म हो चुके हैं। निकाय चुनाव में सुभासपा सपा को भी पीछे छोड़ देगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश अर्कवंशी ने किया।

  • 20 साल तक सत्ता में रहने पर जातीय जनगणना नहीं कराई

राजभर ने सपा व बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये पार्टियां 20 वर्ष तक सत्ता में थीं, लेकिन जातीय जनगणना नहीं कराई। सुभासपा की सरकार बनते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी। मुस्लिम और दलित बिरादरी को जो़ड़ने के लिए अभियान चलाएगी।

  • दिल्ली व पंजाब की तरह यूपी में बिजली मुफ्त मिले

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की आबादी महज 4 करोड़ है और वहां पर दो लाख बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। सुभासपा भी मुफ्त शिक्षा की लड़ाई लड़ रही है। सत्ता में आने पर इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार मुफ्त घरेलू बिजली दे सकती है तो यूपी में जनता को यह सुविधा क्यों नहीं दी जा सकती है। पूंजीपतियों के अरबों रुपये के कर्ज माफ कर दिए जा रहे हैं। यूपी में घरेलू बिजली का बिल माफ होना चाहिए। सभी गरीबों का इलाज बगैर किसी भेदभाव के मुफ्त में होना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post