• वर्तमान समय मे संस्कारो को बचाने की आवश्यक्ता, 

हरदोई। श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वधान में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन पूजन के उपरांत वृंदावन के परम पूज्य रविनंदन शास्त्री महाराज ने बताया कि आज के परिवेश में बालक बालिकाओं को अच्छी और संस्कार परक शिक्षा की आवश्यक्ता है, संस्कारो को बचाने की आवश्यक्ता है। उन्होंने आज गोकुल में बाल कृष्ण की छटी उत्सव सहित पूतना वध का मनोहारी वर्णन करते हुए आंतरिक बुराइयों को छोड़ने का संकल्प सभी को दिलाया।

भागवत का अर्थ बताते हुए उन्होंने आचरण और भगवान भक्ति में समय व्यतीत करने की बात भी बताई।गिरिराज पूजन में छप्पन घरों से बनकर आया छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र रहा। भक्तों को आरती के पश्चात छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। फूल बंगला का दर्शन कर सभी ने भागवत कथा का श्रवण किया।

भागवत में श्रीजी धाम बरसाना  से मोर कुटी जी महाराज बाबा श्री जयदेव दास जी महाराज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा आयोजक मंडल को बधाई देते हुए इसे एक पुनीत कार्य बताया। कथा उपरांत हुई आरती में सौरभ मिश्र, पी के वर्मा, अजीत सिंह बब्बन, आकाश सिंह सहित मुख्य यजमान तथा आयोजन समिति पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

आचार्य अशोक मिश्र ने अपने सहयोगियों द्वारा विधि विधान से पूजन कार्य सम्पन्न कराया। कथा में मुख्य यजमान शंकर बख़्श सिंह एवं विमला सिंह रहे आज का पूजन विजयकांत मिश्र मालती मिश्र व हरेंद्र प्रताप सिंह व श्रीमती मनोज देवी द्वारा किया गया। चरण पादुका सेवा तथा जल सेवा में सेवादारों द्वारा सेवा प्रदान की गई। फूल बंगला की सेवा विजय इलेक्ट्रानिक्स,शिव शंकर गुप्ता,अविनाश गुप्ता एच के होटल,विवेक शर्मा द्वारा की गई। गुलाब जल वर्षा सेवा विवेक पांडे कन्नौज के द्वारा की जा रही है।

कथा में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राहुल मिश्र, आशीष सोलंकी,अवध बिहारी मिश्र, राजवर्धन श्रीवास्तव, गौरव सिंह भदौरिया, अशोक सिंह लालू, श्यामजी गुप्ता, शिव प्रकाश त्रिवेदी, अखिलेश सिंह, सौरभ सिंह, उदित सिंह, प्रवीण सिंह, कमल जायसवाल, युवराज सिंह, गौतम सिंह, रमेश सोमवंशी, अनुपम मित्तल, पंकज अवस्थी, गौरव श्रीवास्तव , मानवेन्द्र सिंह सहित समिति के सदस्य तथा श्रद्धालु उपस्थिति रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post