हरदोई। विकास अखंड अहिरोरी के पूर्व प्रमुख एवं आप और हम चेतना मंच के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सर्वाधार सिंह की पूण्य स्मृति में आज जिला चिकित्सालय में मंच के पदाधिकारियों और उनके परिजनों ने मरीजों को फल वितरण किया। इसके पूर्व जिंदपीर चौराहा स्थित हरदोई गैस एजेंसी पर स्व. सर्वाधार सिंह के चित्र पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सराहा। कहा स्व. सर्वाधार सिंह का जीवन समाजहित में समर्पित रहा। 

चेतना मंच के संयोजक कमलेश पाठक ने कहा स्व. सर्वाधार सिंह का जीवन सामाजिक एवं राजनीतिक में शुचिता पूर्ण रहा। कहा अशोक चक्र से सम्मानित शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर पार्क का निर्माण और शहीद की प्रतिमा चेतना मंच के संघर्ष और स्व. सर्वाधार सिंह की रचनात्मक सोच का परिणाम है। जो समाज विशेषकर नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। 

फल वितरण में स्व. सर्वाधार सिंह के पुत्र संग्राम सिंह, प्रद्युम्न सिंह व जनार्दन सिंह सहित चेतना मंच के संयोजक कमलेश पाठक व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और महामंत्री, गिरीश बाजपेयी, गोविन्द सिंह सोमवंशी, भाजपा उपाध्यक्ष व भाजपा नेता पारुल दीक्षित, स्व. सिंह के पुत्र संग्राम सिंह, प्रद्युम्न सिंह व जनार्दन सिंह, एडीजी सी सुनील सोमवंशी, अरुण त्रपाठी, पंकज सिंह, राजीव सिंह, शनि देव सिंह, हिमांशु पाठक आदि रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post