• महासभा के उपाध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी राजा नरपति सिंह के नाम पर रखने की अपील की

हरदोई। क्षत्रिय महासभा हरदोई की ओर से रविवार को धर्मशाला मार्ग स्थित क्षत्रिय भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि रहे भरखनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह सेनानी के साथ ही परम पूज्य संत बच्चा बाबा व सुबोधानद जी महाराज की गरिमा पूर्ण उपस्थित में जिला कोपरेटिव चेयरमैन अशोक सिंह के साथ ही नगरपालिका के स्वजातीय सभासदों का सम्मान किया गया। इस दौरान गणमान्य लोगों द्वारा अपने अपने विचार भी व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत धीरेंद्र सिंह सेनानी महेंद्र पाल सिंह पालपुर पीसीएफ डायरेक्टर रायबहादुर सिंह समाजसेवी राजाबक्श सिंह सीमा सिंह ने संयुक्त रूप से श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर की। मुख्य अतिथि सेनानी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्ति किसी भी पद पर हो उसके मन और हृदय में सेवा का भाव होना चाहिए। उन्होंने कहा महासभा से जुड़कर उन्हें गर्व का अनुभव होता है। महासभा में सकाहा संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिवशरण सिंह,और आर आर इंटर कॉलेज के पुर्व प्राचार्य राजेश सिंह और महासभा के अध्यक्ष पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर राजपाल सिंह जैसे लोगों का अनुभव है।

इन सभी के अनुभव का लाभ समाज और देश के उत्थान में सभी युवाओं को लेना है और खुद के साथ ही समाज और देश को मजबूत बनाना है।आज के दौर में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है।सभी जाति धर्म एक दूसरे के पूरक हैं। कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन अशोक सिंह ने कहां कि संकल्प से व्यक्ति अपने उद्देश्य तक पहुंच सकता है। जो भी व्यक्ति सच्ची निष्ठा और निस्वार्थ भाव के अपनी जिम्मेदारी उठाता है। निश्चित ही उसका परिणाम अच्छा होता है। 

सुबोधानंद महाराज ने अपने विचारों में सृष्टि की संरचना में प्रभु की महत्वा के साथ ही सनातन धर्म की जाति व्यवस्था उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला।इसी प्रकार महिला विंग प्रभारी सीमा सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह अशोक सिंह लालू संजय सिंह आशा राजीव सिंह आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महासभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से दीपू सिंह औरेनी पवन सिंह जोगीपुर अमित सिंह दीपक सिंह मनीष सिंह अखिलेश सिंह संजय सिंह रजनीश सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

  • मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर,राजा नरपति सिंह के नाम पर रखे जाने की अपील
  • स्वतंत्रता सेनानी राजा नरपतसिंह के नाम से हो मेडिकल कॉलेज हरदोई का नाम।

महासभा के उपाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने शासन व प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए राजा नरपति सिंह ने कैसे अकेले ही अंग्रेजो को नाकों चने चबवा दिए।ये सभी हरदोई वासियों के साथ ही इतिहास के गौरव में छिपा है। लेकिन आज हम सभी उनको महज किस्सों या कार्यक्रमों में ही याद करते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ ही हरदोई प्रशासन से अपील की ,कि हरदोई मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर बलिदानी राजा नरपति सिंह के नाम पर रखा जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post