हरदोई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा हरदोई के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में फल वितरित कर व ठीक ठाक ढाबा पर पौधारोपण कर शिक्षा राज्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर आज जिस तरह से राजनीति में आगे बढ़कर ब्राह्मण समाज का नाम रोशन किया ये समाज के लिये बहुत गर्व की बात है आज उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर संगठन द्वारा फल वितरित कर व पौधरोपण कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की। 

परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी ने कहा कि मंत्री ब्राह्मण समाज का कुल गौरव है उन्होंने सदैव समाज के साथ साथ हर वर्ग के लोगो की मदद की है सभी के सुख दुख में वो सदैव खड़ी रहती है हम सभी को उन पर नाज है ईस्वर से कामना है कि वो सदैव स्वस्थ रहे व दीर्घायु प्रदान कर इसी तरह लोगो की मदद करती रहे आज फल वितरण में जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ जिला हॉस्पिटल के चीफ फरमासिस्ट विजय तिवारी,जिला संरक्षक उमेश मिश्रा, जिला प्रभारी अमित अग्निहोत्री ,जिला सयोजक रंजीत शुक्ला,सत्यम मिश्रा, मनीष पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद मिश्रा,प्रांजल शुक्ला, कुलदीप मिश्रा,प्रशांत मिश्रा पुतानी, पुनीत मिश्रा, अंकित मिश्रा, आयुष अवस्थी,गुडू तिवारी,आदि लोग उपस्थित रहे। 



Post a Comment

Previous Post Next Post