नवनीत कुमार राम जी

पिहानी। निकाय चुनाव संपन्न हो चुका है, शनिवार  आज 13 मई को मतगणना होगी। जिसमें हारजीत से साफ हो जायेगा कि किस नगर पालिका पिहानी में जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। फिलहाल पिहानी में सपा और बसपा की करारी टक्कर है। कस्बे वासियों के अनुसार पिहानी में कमल का फूल नहीं खिल पाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने तो खुद साइकिल के लिए वोट मांगे थे। देखना है कि जीत का ताज बसपा को मिलता है या सपा को। पुलिस प्रशासन के मुताबिक जीते कोई विजय जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा। जीत के बाद हर्षोल्लास हर बार बहुत ज्यादा होता है जिसमें कई प्रकार की घटनायें होती हैं। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी प्रकार का विजयी जुलूस नहीं निकाला जायेगा। निर्देशों को पूर्णतया पालन करने के लिए कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने हर वार्ड में पुलिस की ड्यूटी तैनात कर दी है। 

कस्बे में पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाते कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ,अतिरिक्त कोतवाल पी पी सिंह व कस्बा इंचार्ज रजनी त्रिपाठी 

शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने प्रत्याशियों के लिए निर्देश जारी किये हैं  कि मतगणना स्थल पर हारजीत होने के बाद विजयी जुलूस नहीं निकलने दिया जाये  और न  ही कस्बे में । गाजा बाजा पटाखों पर भी प्रतिबंध रहेगा। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने कहा है कि मतदान केंद्र तक प्रत्याशी शांतिपूर्ण तरीके से जायें और जीत हासिल करने के बाद शांति तरीके से अपने घर लौटें। जिससे कस्बे  के अंदर विवाद की स्थिति न बने। लॉ एडं आर्डर को लेकर जुलूस व्यवस्था ठीक नहीं हैं। अतिरिक्त कोतवाल पी पी  सिंह, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी उपनिरीक्षक मोहम्मद अजीम उप निरीक्षकधर्मेंद्र सिंह चंदेल, उप निरीक्षक रामराज अवस्थी ,उप निरीक्षक राजदेव ,उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल पवन कुमार सिंह ,हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, ओमवीर, ऐश्वर्या दुबे ,संदीप कुमार ,दिलीप कुमार योगेश कुमार , राहुल तोमर मोहित कुमार, समेत कई पुलिसकर्मी कस्बे की सुरक्षा में लगे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post