हरदोई। नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से जारी है। शांतिपूर्ण चल रहा मतदान, पोलिंग बुथो पर लम्बी लम्बी कतारों में लगकर मतदाता कर रहे अपने मत का प्रयोग, पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर,अधिकारी लगातार बुथों पर कर रहे गश्त। 

  • मतदान के लिए महिलाओं में दिखा उत्साह। 

पोलिंग बुथो पर लम्बी लम्बी कतारों में लगी महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है। महिलाये कर रही अपनी बारी का इंतजार। इसी क्रम में- 

सुबह 11 बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत हरदोई की 7 नगर पालिकाओं और 6 नगर पंचायतों में 

  • हरदोई-24.72
  • बिलग्राम-27.86
  • मल्लावां-27.22
  • सांडी-28.63
  • पिहानी-22.07
  • शाहाबाद-26.39
  • संडीला-24.06
  • माधौगंज-27.13
  • कुरसठ-29.37
  • पाली-33.81
  • बेनीगंज-33.42
  • गोपामऊ-31.62
  • कछौना-28.07

कुल-26.34%

मतदान अपडेट 

नगर निकाय चुनाव को लेकर 1 बजे तक मतदान अपडेट, 7 नगर पालिका और 6 नगर पंचायत में 39.35% हुआ मतदान, डीएम और एसपी सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में भ्रमणशील, प्रेक्षक केके गुप्ता निर्बाध और शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों का कर रहे निरीक्षण।

Post a Comment

Previous Post Next Post